मुरादाबाद, मई 8 -- नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के लिए फीस वितरण समारोह का आयोजन पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया व एसएसपी सतपाल अंतिल ने किया। इस दौरान आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं की शिक्षा हेतु चेक वितरित किए गए। साथ ही ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाती है। ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्पना रितेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट कई वर्षों से निर्धन एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.