भदोही, अप्रैल 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम शैलेश कुमार ने समस्त स्कूलों के बेहतर संचालन को लेकर अधिकारियों संग बैठक ली। इसमें समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में पं्रबंधक-प्रधानाचार्यों के साथ विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए कि स्कूलों में नियमों का पालन शत-प्रतिशत होना चाहिए। प्रचंड गर्मी को देखते हुए समस्त स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1230 बजे तक ही संचालित होंगे। निजी स्कूलों में यूनिफार्म, पुस्तक और फीस के नाम पर अभिभावकों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। ऐसी शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई होना तय है। इस दौरान डीएम निर्देशित किए कि सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित एनसीईआरटी की मान्य पुस्तकों से ही पठन-पाठन कराया जाए। यह भी पढ़ें- अल्टीमेटम: निजी स्कूल किताब-ड्रेस के लिए अभिभावकों ...