फीस बढ़ोतरी पर रोक और कटऑफ जारी करने की मांग को ज्ञापन सौंपा
पटना, अगस्त 25 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पाटलिपुत्र विवि में पीजी पाठ्यक्रमों की फीस में बढ़ोतरी पर रोक और यूजी-पीजी नामांकन की कटऑफ सूची सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कुलपति से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने फीस वृद्धि की तत्काल समीक्षा कर वापस लेने, अतिरिक्त शुल्क पर रोक तथा नामांकन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में पीजी की फीस पहले की तुलना में लगभग दोगुनी से अधिक कर दी गई है। फील्ड विजिट एवं अन्य मदों में अतिरिक्त Rs.2,000 का शुल्क भी जोड़ा गया है। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकतर कॉलेजों में पर्याप्त हॉस्टल न होने के कारण छात्र पहले से ही किराए के मकान में रहने को मजबूर हैं, ऐसे में फीस वृद्धि उन पर दोहरा आर्थिक बोझ डाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.