फीस बढ़ोतरी के विरोध में डेढ़ घंटे धूप में बैठे छात्र
मेरठ, मई 19 -- कैंपस और कॉलेजों में परीक्षा शुल्क से लेकर विभिन्न मदों में दस फीसदी फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र बुधवार को धरने पर बैठ गए। कुलपति दफ्तर के बाहर छात्र डेढ़ घंटे तक चिलचिलाती धूप में बैठकर विरोध जताते रहे। छात्रों ने निजी कॉलेजों के पाठ्यक्रमों की शुल्क बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम मलिक एवं छात्र नेता अमित मलिक के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने 10% फीस वृद्धि, श्रेणी सुधार, डिग्री एवं मार्कशीट वितरण एवं गोपनीय विभाग के काउंटर बंद करने का मुद्दा उठाया। छात्रों ने कहा कि महंगाई से परिवार पहले से परेशान हैं और अब विवि ने भी फीस बढ़ा दी। यह भी पढ़ें- CCSU ने 10 फीसदी फीस बढ़ाई,इन यूजी पीजी और Phd कोर्स पर लागू होगा फैसला छात्रों ने विवि पर बिना सोचे-समझे परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.