गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। संत जोसफ स्कूल लखारी गिरिडीह में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों का विरोध दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को स्कूल के बाहर काफी संख्या में अभिभावक पहुंचे और फीस बढ़ाए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों की मांग है कि बढ़ाए गए फीस पर स्कूल प्रबंधन को वापस लेना होगा। बता दें कि इससे पूर्व गुरुवार को फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया था। प्राचार्य की कार्यशैली के खिलाफ भी नाराजगी जताई थी। अभिभावकों ने बताया कि सोमवार को प्राचार्य के साथ बैठक करने और फीस बढ़ाने के मामले में निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। कहा कि फीस बढ़ोतरी मामले में निर्णय नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा। बता दे कि पिछले दो दिनों से हो रहे विरोध के कारण स्कूल में बच्चों की उपस्थिति भी काफी कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.