फीस बढ़ोतरी और छात्र निष्कासन पर उबाल, 1090 चौराहे पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन
लखनऊ, जुलाई 30 -- विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ोतरी, छात्र संघ चुनाव बहाली, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 30 दलित छात्रों के निष्कासन और भारी आर्थिक जुर्माने के विरोध में गुरुवार को राजधानी का 1090 चौराहा छात्र आंदोलन का केंद्र बन गया। समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-नौजवान सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने लाठियां फटकारी। उन्हें उठाकर गाड़ी में लादकर ईको गार्डेन ले जाया गया।प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने किया। इस दौरान लखनऊ उत्तर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला समेत संगठन के प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.