लखनऊ, अप्रैल 15 -- जानकीपुरम के एक निजी स्कूल ने नए शैक्षिक सत्र में 30 फीसदी से अधिक फीस बढ़ाने से नाराज अभिभावकों ने बुधवार सुबह डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की। अभिभावकों ने डीएम को दिये शिकायती पत्र में एक साथ 800 रुपये फीस बढ़ाने के मामले की जांच कराकर दोषी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। डीएम ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकीपुरम के सेक्टर एच स्थित निजी स्कूल में सोमवार को अभिभावकों ने बढ़ी फीस के विरोध में स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया था। यह भी पढ़ें- एन मैरी स्कूल में फीस बढ़ाने पर विरोध दर्ज करने डीएम कार्यालय पहुंचे अभिभावक अभिभावकों ने आईजीआरएस समेत अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.