रांची, अप्रैल 11 -- रांची, संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों पर निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में सोमवार को दोपहर 1 बजे रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट हॉल में डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें जिला स्तरीय शुल्क समिति की कार्यप्रणाली, फीस निर्धारण और वृद्धि के नियमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रशासन ने फीस वृद्धि की अधिकतम सीमा 10 प्रतिशत तय करते हुए पारदर्शी शुल्क संरचना लागू करने पर जोर दिया है। साथ ही अभिभावकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए गठित ग्रिवांस रिड्रेसल सेल की जानकारी भी दी जाएगी। आरटीई अधिनियम 2009 के तहत कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.