काशीपुर, अप्रैल 2 -- जसपुर। एक अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल पर पैरवी की फीस न देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी अखलाक अहमद ने कहा कि मोहल्ला नईबस्ती निवासी मो. कादिर उर्फ बिट्टू पुत्र नफीस अहमद के दो मुकदमों की पैरवी करने के दो लाख रुपये तय हुए थे। शुरुआत में उसके मुवक्किल ने उसे पांच हजार रुपये दिए, लेकिन बाद में वह फीस देने में आनाकानी करने लगा। आरोप है कि फीस मांगने पर आरोपी के परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...