बदायूं, मार्च 12 -- सैदपुर, संवाददाता। फीस न जमा होने पर निजी स्कूल में छात्रा को पीटने और धूप में खड़ा रखने का आरोप लगा है। हालत बिगड़ने पर बच्ची को अस्पताल ले जाना पड़ा। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वजीरगंज नगर पंचायत सैदपुर के मोहल्ला रजा नगर टंकी रोड के रहने वाले सगीर सैफी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी इनारा सैफी नगर के एक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। आरोप है कि फीस जमा न होने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्ची को प्रताड़ित किया। परिजनों का कहना है कि बच्ची के साथ मारपीट की गई और उसे करीब एक घंटे तक तेज धूप में खड़ा रखा गया। धूप में अधिक देर खड़े रहने से उसकी हालत बिगड़ गई। स्कूल से सूचना मिलने पर बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।सगीर सैफी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.