महोबा, अप्रैल 8 -- महोबा, संवाददाता। अधिकारियों की सख्ती के बाद भी निजी विद्यालयों में मनमानी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ता ने निजी विद्यालय प्रबंधक पर मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और विरोध करने पर बच्चों का नाम काट देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। शहर के हवेली दरवाजा निवासी अधिवक्ता योगेश गुप्ता ने बेसिक शिक्षाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में बताया है कि उसके बेटा और बेटी शहर के एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षा गृहण कर रहे है। नवीन शिक्षण सत्र के लिए उससे 3600 रुपये लिए गए जानकारी करने पर कर्मचारियों ने बताया कि 1800 रुपये डायरी के नाम पर लिए गए है। 50 रुपये की डायरी के 1800 रुपये वसूले जा रहे है। जब इसका विरोध किया गया तो प्रबंधक ने कहा कि अगर फीस अ...