हापुड़, मार्च 15 -- हापुड़ शहर के एक प्राईवेट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फीस जमा नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन पर छात्र की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद स्कूल पहुंचकर परिजनों ने हंगामा किया।मोहल्ला कोटला सादात निवासी हारून का बेटा जुबैर कोटला फूलगढ़ी के एक प्राईवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे से स्कूल में फीस जमा नहीं होने की बात को लेकर मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मारपीट की घटना के विरोध में हंगामा किया। साथ ही कार्रवाई की मांग की गई। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली गई। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर घटना क...