लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- शहर के कुम्हारन टोला निवासी एक इंटरमीडिएट छात्र फीस जमा करने के लिए घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। बताते हैं कि गौरव दीक्षित का 17 वर्षीय पुत्र सक्षम दीक्षित मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में फीस जमा करने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कॉलेज पहुंचकर जानकारी की गई तो पता चला कि सक्षम उस दिन विद्यालय पहुंचा ही नहीं था। परिवार के अनुसार सक्षम अपने साथ 3500 रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर गया था। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। घटना के बाद से परिजन बेहद चिंतित हैं और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.