पाकुड़, मई 20 -- मुख्यमंत्री सारथी योजना से जुड़े एक प्रशिक्षण केंद्र पर अवैध वसूली और अनियमितता के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामला नगर क्षेत्र स्थित बिहारी ढाबा के समीप संचालित एक केंद्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां प्रशिक्षण, परीक्षा एवं प्रमाणपत्र दिलाने के नाम पर कई छात्रों से 11 हजार से 14 हजार तक की राशि वसूले जाने का आरोप है। छात्रों का कहना है कि निर्धारित शुल्क जमा करने के बावजूद न तो उनकी परीक्षा कराई गई और न ही उन्हें किसी प्रकार का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। इससे छात्रों एवं अभिभावकों में आक्रोश और असंतोष का माहौल है।

आरोपों की गंभीरता आरोप है कि इस पूरे मामले में विशाल प्रजापति नामक व्यक्ति करीब 1.6 लाख की राशि लेकर फरार हो गया है। वहीं शिकायत सामने आने के बाद कुछ छात्रों पर दबाव बनाए जाने की बात भी कही जा रही है। छात्रों ...