फीस और किताबों के नाम पर नहीं चलेगी वसूली
कटिहार, जून 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के निजी विद्यालयों में फीस, किताब और यूनिफॉर्म के नाम पर होने वाली मनमानी पर अब शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग की सख्त गाइडलाइन के अनुसार कोई भी निजी विद्यालय बिना विभागीय अनुमति के फीस में बढ़ोतरी नहीं कर सकेगा। साथ ही अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताब या पोशाक खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा को व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा के रूप में संचालित किया जाना चाहिए। दरअसल, निजी विद्यालयों द्वारा विभिन्न मदों में अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। इसके बाद राज्य स्तर पर जारी दिशा-निर्देशों में शुल्क निर्धारण, पारदर्शिता और अभिभावकों के अधिकारों को लेकर स्पष्ट प्रावधान किए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.