श्रावस्ती, दिसम्बर 4 -- श्रावस्ती। पंचायती राज विभाग की ओर से उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों की आन्तरिक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को देवरिया जिले से आई 34 सदस्यीय टीम ने हरिहरपुर रानी विकास क्षेत्र के चहलवा गांव में फील्ड विजिट किया। इस दौरान टीम ने गांव में बनी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट के संचालन, वर्मीकम्पोस्ट शेड से जैविक खाद के उत्पादन की प्रक्रिया, परिवहन एवं निस्तारण, आरआरसी सेंटर संचालन, स्वच्छता शुल्क के कलेक्शन के कार्यों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। डीडीओ रामसमुझ व डीपीआरओ नन्दलाल ने टी सदस्यों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट के संचालन व रखरखाव की जानकारी दी। इस मौके पर स्वच्छ भारत ग्रामीण के जिला समन्वय राज कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.