फील्ड में तैनात रहें एसडीएम-तहसीलदार, चूक नहीं बर्दाश्त
प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा छिड़काव के निर्देशबाढ़ राहत उपाय डीएम ने डीपीआरओ को हाल में हुई भारी बारिश से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव समाप्त होने के बाद विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने को कहा। बेलन नदी के कारण बाढ़ प्रभावित गांवों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। शहर में जिन स्थानों पर जलभराव समाप्त हो चुका है, वहां संक्रमण की आशंका को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.