फील्ड में तैनात रहें अफसर, हर गतिविधि पर रखें नजर
प्रयागराज, अगस्त 21 -- प्रयागराज। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने सभी अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करें और हर गतिविधि पर नजर रखें, ताकि किसी भी समस्या की जानकारी समय से मिल सके और उसका तत्काल समाधान कराया जा सके। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यदि कहीं जलभराव, आवागमन में दिक्कत, राहत सामग्री की आवश्यकता या अन्य कोई समस्या सामने आती है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दी जाए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा छिड़काव के निर्देश इससे समय रहते आपसी समन्वय बनाकर समस्या का समाधान कराया जा सकेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.