किशनगंज, मार्च 27 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) से संबंधित फील्ड ट्रेनर के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय (26.03.2026 से 28.03.2026) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज एवं पोठिया के नामित कुल 28 फील्ड ट्रेनर उपस्थित होकर सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा जनगणना का इतिहास एवं भारत की समृद्धि में महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इस चरण में सभी भवनों, जनगणना मकानों एवं परिवारों की पहचान कर उनका व्यवस्थित रूप से सूचीकरण किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.