फील्ड ट्रेनर्स को सियाराम कॉलोनी का कराया गया विजिट
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जनपद में प्रशिक्षण कार्य तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में एमडीपीजी कॉलेज में 108 फील्ड ट्रेनरों का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में 6 मास्टर ट्रेनरों की ओर से प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को भवन एवं मकान गणना, डेटा संकलन की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही उपयोग तथा सर्वेक्षण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन फील्ड ट्रेनरों को सियाराम कॉलोनी का फील्ड विजिट कराया गया, जहां उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में गणना कार्य की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.