फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न
सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच के प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना कार्य के सफल प्रशिक्षण एवं क्रियान्वयन में जनपद के कुल 64 चयनित फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन ट्रेनर्स को जनपद के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं-जैसे भवन, जनगणना हाउस एवं परिवारों की गणना की अवधारणा-पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.