महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनगणना 2027 के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में चल रहे 90 फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का तीसरा व अंतिम चरण पूरा हो गया। समीक्षा के बाद फील्ड ट्रेनरों को नगर पालिका परिषद महराजगंज के गबड़ुआ क्षेत्र में मास्टर ट्रेनरों ने भ्रमण कराकर डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया का अभ्यास कराया। जिले में स्व-गणना सात मई से 21 मई तक होगी। जनगणना के लिए जनपद में 90 फील्ड ट्रेनरों को चार मास्टर ट्रेनरों ने तीन चरणों में 30-30 की संख्या में प्रशिक्षण दिया। तीसरे चरण का प्रशिक्षण 24, 25 व 28 मार्च को आयोजित हुआ। शनिवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंकार व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार की उपस्थिति में फील्ड विजिट कराई गई।स्वगणना के लिए किया गया जागरूकभ्रमण के दौरान ट्रेनरों को घर-घर जाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.