फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
कौशाम्बी, मार्च 23 -- प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी जनगणना (प्रशिक्षण)/उप जिलाधिकारी आकाश सिंह एवं अपर जिला जनगणना अधिकारी/जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी रविंद्र कुमार जायसवाल ने सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ऑडिटोरियम में आयोजित फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नोडल अधिकारी आकाश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रथम चरण के द्वितीय बैच के 27 फील्ड ट्रेनरों को 23, 24 एवं 25 मार्च तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुल 54 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना के बारे में विस्तार से जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.