कानपुर, नवम्बर 30 -- कानपुर। फीलखाना में 20 हजार बाशिंदों को दिनभर में महज एक घंटे पानी मिल रहा है। 21 दिन से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन समस्या के निदान का रास्ता ही नहीं खुल रहा है। पुलिस यातायात डायवर्जन नहीं कर रही है, जिससे काम शुरू नहीं हो पा रहा है। फूलबाग स्थित पनचक्की चौराहे के पास 9 नवंबर को जल निगम की पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए जल निगम ने 10 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन किया था। परमिशन न मिलने पर जल निगम ने 10 दिन बाद रिमाइंडर लगाया। बावजूद इसके 30 नवंबर तक यातायात पुलिस ने लीकेज की मरम्मत के लिए मार्ग बंद करने की इजाजत नहीं दी। जल निगम की पाइप लाइन में लीकेज होने पर जलकल बेनाझाबर से जलापूर्ति कर रहा है। जलकल दिनभर में घंटा-सवा घंटे से ज्यादा जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है। जलकल के अधिकारी बताते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.