इंगलवुड, जुलाई 3 -- स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने न वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गोल न खाने का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने गुरुवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ 3-0 की जीत में मौजूदा विश्व कप में लगातार चौथी बार क्लीन शीट (एक भी गोल नहीं खाना) हासिल की। साइमन के इस रिकॉर्ड की शुरुआत पिछले विश्व कप से हुई थी और उन्होंने अभी तक विश्व फुटबॉल के सर्वोच्च मंच पर 519 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया है। इस तरह से उन्होंने इटली के मशहूर गोलकीपर वाल्टर जेंगा का 1990 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने तब लगातार 517 मिनट तक कोई गोल नहीं होने दिया और पांच मैचों में लगातार क्लीन शीट रखीं थी। यह भी पढ़ें- रोनाल्डो ने WC में रचा इतिहास, नॉकआउट गोल करने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बने साइमन को मौजूदा विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गो...