फीफा वर्ल्ड कप में आज क्या-क्या हुआ? मैक्सिको नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम बनी, स्विट्जरलैंड ने रचा इतिहास
नई दिल्ली, जून 19 -- FIFA World Cup 2026- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन मैच खेले गए। पहले मैच में स्विट्जरलैंड ने बोस्निया और हर्जेगोविना को 4-1 के बड़े अंतर से हराया। स्विट्जरलैंड ने अपने सभी गोल 74वें मिनट के बाद कर इतिहास रचा। वह फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं अन्य मुकाबलों में कनाडा ने कतर को 6-0 से तो मैक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया। मैक्सिको ने अभी तक खेले दोनों मैच जीते हैं और वह पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। वहीं स्विट्जरलैंड अपने ग्रुप में दूसरे और कनाडा पहले पायदान पर है।मैक्सिको नॉकआउट में पहुंचा लुइस रोमो ने दक्षिण कोरिया की रक्षात्मक चूक का फायदा उठाते हुए गोल दागा जिससे सह मेजबान मैक्सिको 1-0 से जीत हासिल करके मौजूदा विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मैच ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.