फीफा का रंग चढ़ा, हल्द्वानी में फुटबॉल जर्सियों की बिक्री तेज
हल्द्वानी, जून 13 -- भावना कोहली, हल्द्वानी। दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी फुटबॉल वर्ल्ड कप का 11 जून से आगाज हो गया है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। हल्द्वानी शहर में भी इसका जुनून युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। मटरगली के दुकानदारों के अनुसार विश्व कप शुरू होने के बाद फुटबॉल जर्सी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। मटरगली स्थित सम्राट एक्सक्लूसिव के व्यापारी अतुल गुप्ता ने बताया कि 250 से 400 रुपये तक की टी-शर्ट आसानी से उपलब्ध हैं। शुक्रवार शाम तक 37 टी-शर्ट बिक चुकी थीं। युवा अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन करने के लिए जर्सी खरीद रहे हैं और मैच के दौरान दोस्तों के साथ फुटबॉल का रोमांच महसूस कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार अर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.