नई दिल्ली, जून 25 -- फीफा डायरी विश्व कप ट्रॉफी की कीमत चार साल में दोगुने से अधिक यह भी पढ़ें- फीफा : खेल : विश्व कप ट्रॉफी की कीमत चार साल में दोगुने से अधिक नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से फीफा विश्व कप ट्रॉफी में मौजूद सोने का मूल्य बढ़कर लगभग 7.13 लाख डॉलर (लगभग 6.73 करोड़ रुपये) पहुंच गया है। वित्तीय बाजार डेटा प्रदाता एलएसईजी के मुताबिक यह आंकड़ा 2022 विश्व कप के समय की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। 18 कैरेट सोने से निर्मित ट्रॉफी का वजन 6.175 किलोग्राम है जिसमें लगभग 4.93 किलोग्राम शुद्ध सोना है। जब अर्जेंटीना ने 2022 में कतर में विश्व कप जीता था तब ट्रॉफी के सोने का मूल्य लगभग 2.77 लाख डॉलर आंका गया था। वहीं 1974 विश्व कप से पहले वर्तमान डिजाइन की शुरुआत के समय इसकी कीमत करीब 25,000 डॉलर थी। विश्व में प्रमुख खेल ट्...