शाहजहांपुर, मार्च 30 -- शाहजहांपुर। राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत उच्च प्राथमिक स्कूलों को फीडर विद्यालय बनाकर कक्षा आठ के छात्रों का प्रवेश सीधे कक्षा नौ में सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के लिए प्रत्येक ब्लॉक में वरिष्ठ प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। स्कूल चलो अभियान का पहला चरण 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने सभी माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे कक्षा नौ और 11 में प्रवेश की तैयारियां शुरू करें। इसके तहत पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों से संपर्क कर छात्रों का ब्योरा जुटाया जाएगा। उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कक्षा आठ के छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.