फीडर में आग लगने से तीन सोसाइटियों में बिजली रातभर गुल रही
गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। सेक्टर-नौ स्थित बिजली घर के 11केवीए फीडर में आग लगने से तीन रिहायशी सोसाइटियों में रातभर बिजली गुल रही। सबसे अधिक परेशानी सेक्टर-99ए स्थित परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट सोसाइटी के करीब 650 परिवारों को हुई, क्योंकि इनमें जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। फ्लैट में लगे इनवर्टर भी फेल हो गए। तीनों सोसाइटियों में करीब 1500 परिवार रहते हैं। बुधवार रात करीब 11.30 बजे बिजली घर के 11केवीए फीडर में आग लग गई। डीएचबीवीएन से सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग ने आग को बुझाया। आग लगने से सेक्टर-99ए स्थित परीना लक्ष्मी अपार्टमेंट, परीना कोबान सोसाइटी और सेक्टर-102 स्थित बीपीटीपी एमेस्टोरिया सोसाइटी में बिजली सप्लाई ठप हो गई। परीना कोबान और बीपीटीपी एमेस्टोरिया सोसाइटी के निवासी को अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.