गाज़ियाबाद, दिसम्बर 30 -- -सात साल बाद शुरू हुआ था उपकेंद्र, 10 फीसदी लोड पर ही चल रहा ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। पॉश इलाके वसुंधरा के सेक्टर 7 में आवास एवं विकास परिषद की ओर से तैयार 33 केवी का उपकेंद्र सात साल बाद शुरू तो हुआ, लेकिन सिर्फ 10 फीसदी लोड पर ही चल रहा है। फीडर न होने के कारण यह पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहा है, जिसके चलते इस साल भी भीषण गर्मी में करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से जूझना होगा। वसुंधरा इलाके को विकसित करते हुए परिषद ने सेक्टर 7 में 33 केवी का उपकेंद्र बनाया था। इसे करीब सात साल पहले शुरू होना था, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण यह चालू नहीं हो पाया। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार ने इसमें खराब ट्रांसफार्मर लगा दिए थे, जिन्हें बदलवाने में सालों लग गए। नए ट्रांसफार्मर रखने के बाद जून 2025 में इस...