चंदौली, जनवरी 8 -- सकलडीहा। ग्रामीण विद्युत उपकेन्द्र की सप्लाई में मंगलवार की देर रात तकनीकी खराबी के कारण घंटों आपूर्ति ठप रही। जिससे पांच फीडरों से संचालित दर्जनों गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश रहे। बुधवार को दोपहर बाद समस्या दूर होने पर आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों को राहत मिली। बिजली आपूर्ति बंद होने से पेयजल सहित अन्य विभिन्न समस्या से ग्रामीण बुधवार को दोपहर तक जूझते रहे। सकलडीहा ग्रामीण बिजली उपकेंद्र से कुल पांच फीडर संचालित होते हैं। जिनमें सकलडीहा सेकेंड, कुछमन, नोनार, कमालपुर और चहनिया शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.