कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। आईजीआरएस के फीडबैक में एक बार फिर से जिला फिसड्डी साबित हुआ। जिले की आईजीआरएस रैंक यूपी में 68 स्थान से बढ़कर सितंबर महीने में 70वें स्थान पर पहुंच गई। अफसरों के शिकायत निस्तारण में शहरवासी संतुष्ट से ज्यादा असंतुष्ट है। जिले को 140 में से 113 नंबर हासिल हुए। डीएम के अल्टीमेटम और कार्रवाई के बावजूद रैंक सुधरने का नाम नहीं ले रही है। लगातार जिले की आईजीआरएस रैंक खराब हो रही है। आईजीआरएस रैंक सुधारने के लिए महीने भर मीटिंगों का दौर, वीडियो कांफ्रेंसिंग में कर्मचारियों को फटकार लगाने के बावजूद रिजल्ट जीरो ही मिल रहा। सितंबर महीने की रैंक में सीएम कार्यालय से 8429 लोगों से शिकायत निस्तारण का फीडबैक लिया गया। इसमें 4510 शिकायतकर्ता शिकायत निस्तारण से असंतुष्ट है। सिर्फ 3919 शिकायतकर्ता ही शिकायत हल होने से संतुष्ट ...