कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। उद्योग और व्यापार की अग्रणी संस्था फैसिलिटेशन फॉर इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (फीटा) ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में रमजान माह में दावत-ए-इफ़्तार का आयोजिन किया। इफ़्तार में शिरकत कर लोगों ने भाईचारे का पैग़ाम दिया। मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआ की और इस पाकीज़ा महफ़िल को यादगार बनाया। इस मौके पर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई। इस मौके पर महासचिव उमंग अग्रवाल, मनोज कुमार पांडे, सचिन दीक्षित, शिवकुमार गुप्ता, असद इमरान, तारिक अराफ़ात खान, यासिर बवेजा, फैज़ रसूल और मोहम्मद शादाब, नितिन गुप्ता, विराज भाटिया, कनिष्क पांडे, वकास बवेजा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...