वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। जिले के 48 केंद्रों पर रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-2026 (नीट-यूजी) को लेकर इस बार सख्ती अधिक दिखी। तीन घंटे की परीक्षा के लिए 25,314 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 598 ने परीक्षा छोड़ दी। एनटीए की ओर आयोजित परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा के बीच बायोमेट्रिक जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। कलावा से लेकर आभूषण तक बाहर निकालना पड़ा। महिला अभ्यर्थियों को उनके बालों में लगे क्लचर की भी कड़ाई से जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिली। इसको लेकर कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और अभ्यर्थियों के बीच खूब किचकिच हुई। हालांकि अभ्यर्थियों की एक न चली और उन्हें सभी सामान केंद्र के बाहर रखने पड़े। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच नीट की परीक्षा, पेपर को लेकर मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.