रामगढ़, अप्रैल 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधिअक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर इस वर्ष बाजार में कारोबार तो अच्छा रहा, लेकिन उम्मीद के मुताबिक रौनक नहीं दिखी। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर ईरान युद्ध के कारण बढ़ती महंगाई और सोने की लगातार बढ़ती कीमतों ने बाजार की चमक को कुछ हद तक फीका कर दिया। इसके बावजूद शहर के विभिन्न बाजारों में कुल मिलाकर करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। सबसे अधिक योगदान सर्राफा बाजार का रहा, जहां करीब 30 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई। हालांकि आम ग्राहकों की भागीदारी सीमित रही और ज्यादातर खरीदारी उन लोगों ने की जिनके घरों में शादी-विवाह तय हैं। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर करीब 30 करोड़ का हुआ सोने-चांदी का कारोबार इसके अलावा बड़े पूंजीपति और संपन्न वर्ग ने भी सोने-चांदी में निवेश किया। वाहन और कपड़ा बा...