फिसलने से पोखर में गिरी महिला की डूबने से मौत
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन दरधा गांव स्थित पोखर में बुधवार की सुबह डूबने से महिला की मौत हो गई। मृतका संतोष मांझी की पत्नी सविता देवी (40) थी। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वार्ड सदस्य पप्पू निषाद व ग्रामीणों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि सविता अहले सुबह पोखर की तरफ गई थी, जहां पैर फिसलने से पोखर में गिर गई। गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबने से मौत हो गई। तुर्की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमीएच भेज दिया। मुखिया सुमंगल सहनी, अरविंद सहनी, रामविलास मांझी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। यह भी पढ़ें- महिला का शव मिलने से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.