हल्द्वानी, मई 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल, सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की दो नई बहुमंजिला इमारतें राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बनाई गई हैं। इनमें से एक बिल्डिंग में 'टीबी एंड चेस्ट' अस्पताल और दूसरी में 'एआरटी सेंटर' व 'मानसिक रोग विभाग' को स्थानांतरित किया गया है। जल्द ही दंत और त्वचा रोग विभाग को भी यहां शिफ्ट करने की तैयारी है। हालांकि, पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में ओपीडी संचालित होने से मरीजों की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भी नई बिल्डिंग में कई खामियां हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मानसिक रोग विभाग की ओपीडी हमेशा ग्राउंड फ्लोर पर होनी चाहिए ताकि मरीज किसी भी अप्रिय स्थिति में ऊंचाई से कूदने जैसी कोशिश न कर सके। इसके उलट, यहां ओपीडी प्रथम तल पर संचालित है। इसके अलावा, द...