फिशरी कॉलेज में नशामुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
गुमला, अगस्त 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। जशपुर रोड स्थित फिशरी कॉलेज में रविवार को नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज से भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा,जब देश का युवा शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और नशे की लत से मुक्त होगा। यह भी पढ़ें- नशा व्यक्ति नहीं परिवार और समाज को करता है प्रभावित कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने नशामुक्त, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.