गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर। जिले में फिशरीज कॉलेज की जल्द स्थापना होगी। इसके लिए 50 एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। उपनिदेशक मत्स्य बृजेश कुमार ने बताया कि फिशरीज कॉलेज के लिए 50 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। क्षेत्रीय स्तर पर मत्स्य शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए फिशरीज कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इससे युवाओं को मछली पालन, जलीय जीव स्वास्थ्य प्रबंधन और आधुनिक तकनीक की शिक्षा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...