नई दिल्ली, फरवरी 22 -- इंग्लैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने रविवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। फिल सॉल्ट श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में नौ विकेट पर 146 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 40 गेंद में सबसे ज्यादा 62 रन बनाये। उनके अलावा सिर्फ विल जैक्स (21) ही 20 रन के अंकड़े को पार कर सके। श्रीलंका के लिए दुनिश वेलालगे ने 26 रन देकर तीन विकेट लिये। जबकि महीश तीक्षणा और दिलशान मदुशंका ने दो-दो विकेट चटकाये। इसके जवाब में श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और मैच गंवाया। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बैटिंग के दौरान इंग्लैंड की टीम दबाव में दिखी। हालांकि फिल सॉल्ट दमदार शॉट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.