देहरादून, जून 29 -- आपने अक्षय कुमार की फिल्म 'स्पेशल-26' देखी है? उसमें अक्षय कुमार खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर अपनी नकली फौज लेकर कारोबारियों को ठगते हैं। ठीक इसी तरह देहरादून में भी एक कारोबारी से ठगने का प्रयास हुआ। चार ठगों की टीम ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर कारोबारी को घंटों धमकाते हुए 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। यह मामला दो दिन बाद पुलिस तक पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, जीएमएस रोड स्थित मोहित विहार के निवासी सिद्धार्थ अग्रवाल पटेलनगर के इंडस्ट्रियल एरिया में फोटोकॉपी पेपर शीट की फैक्ट्री चलाते हैं। पुलिस को दी जानकारी के अनुसार, 25 जून की दोपहर करीब 2 बजे एक कार फैक्ट्री के बाहर पहुंची। इस कार से एक महिला सुनीता सहित चार लोग उतरे। इनके साथ हथियारों से लैस गार्ड भी शामिल था। एक ने खुद को मुंबई क्राइम ब्र...