नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- फिल्म 'सूर्या- अंत से आरंभ तक' की रिलीज से पहले उसके कुछ दृश्यों और संवादों की जांच कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में 20 नवंबर को प्रस्तावित फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग भी की गई है। यह याचिका 27 अक्तूबर को डॉक्टर नचिकेता भाटिया और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव चौहान ने दायर की है। इसमें केंद्र सरकार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और फिल्म निर्माता एमएम मूवीज को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि फिल्म के टीजर और ट्रेलर में चिकित्सा पेशे को सामान्य रूप से भ्रष्ट दिखाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...