शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- फिल्म यादव जी की लव स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कलान तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फिल्म में यादव समाज की छवि धूमिल करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले दृश्य व संवाद शामिल हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री समाज स्वीकार नहीं करेगा। संगठन ने फिल्म की जांच कर तत्काल रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.