नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को विवादों में घिरी फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने या इसके नाम बदलने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा है कि फिल्म का नाम 'यादव समुदाय' का गलत तरीके से चित्रण नहीं करता है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और उज्जल भुइयां की पीठ ने फिल्म प्रतिबंध लगाने या नाम बदलने का आदेश देने से इनकार करते हुए विश्व यादव परिषद के प्रमुख की ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि 'अदालत के रिकॉर्ड में मौजूद तथ्यों पर विचार करने के बाद हमने पाया कि याचिकाकर्ता की मुख्य शिकायत यह है कि फिल्म का नाम समाज में यादव समुदाय को गलत तरीके से दिखाता है। इसलिए, फिल्म का नाम बदला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं समझ ...