धनबाद, मार्च 9 -- बाघमारा प्रखंड के हरिणा बस्ती निवासी कलाकार ललित साव इन दिनों अपनी फिल्म 'नुक्कड़ नाटक' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अब धनबाद के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें ललित साव ने एक अहम किरदार निभाया है। फिल्म के प्रदर्शित होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म में ललित साव 'मुकुंद' नामक एक बेहद गरीब युवक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। मुकुंद समाज के निचले तबके का युवक है, जो आईआईटी आईएसएम धनबाद में कैंटीन बॉय के रूप में काम करता है। फिल्म की कहानी सामाजिक संवेदना को जीवंत करती है।इस फिल्म का निर्देशन तन्मय शेखर ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका मौलश्री और शिवांग ने निभाई है। वहीं शहर के कलाकार निर्मला हाजरा, बिपिन कुमार, काका जी, विनय कुमार और रांची की मोनिता सिन्हा भी इसमें नजर आ रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.