नई दिल्ली, फरवरी 5 -- - याचिकाकर्ता ने ब्राह्मण समुदाय के सामूहिक मानहानि का लगाया आरोप नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हाईकोर्ट में नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म 'घूसखोर पंडित' की रिलीज व स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता महेंद्र चतुर्वेदी का आरोप है कि फिल्म का नाम और प्रस्तावित सामग्री मानहानिकारक व सांप्रदायिक रूप से आपत्तिजनक है। वकील विनीत जिंदल के माध्यम से दायर याचिका में अधिकारियों को हस्तक्षेप करने व फिल्म की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की गई है, साथ ही अन्य संबंधित राहतें भी मांगी गई हैं। याचिकाकर्ता ने खुद को भारतीय शास्त्र, दर्शन व आध्यात्मिक परंपरा के अध्ययन, शिक्षण और प्रचार के लिए समर्पित आचार्य बताया है। उनका दावा है कि प्रस्तावित फिल्म से उन्हें सीधे तौर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.