गाजीपुर, फरवरी 10 -- सिधागरघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडित' के रिलीज से पहले ही ब्राह्मण समाज में तीव्र विरोध शुरू हो गया है। दिल्ली उच्च न्यायालय में फिल्म के शीर्षक के खिलाफ याचिका दायर की गई है, वहीं ब्राह्मण रक्षा दल और राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी (राजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सड़कों पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय ने फिल्म निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि शीर्षक ब्राह्मण समुदाय के सम्मान और गरिमा पर सीधा प्रहार है। उन्होंने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और जिम्मेदार टीम को तत्काल जेल भेजने की मांग की। ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्र ने आरोप लगाया कि फिल्म में 'पंडित' शब्द को रिश्वतखोरी और भ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.