नैनीताल, फरवरी 9 -- नैनीताल। गो-सेवा और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चल रही 'गोदान' फिल्म प्रदर्शन शृंखला के अंतर्गत सोमवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के 10वी के विद्यार्थियों ने हल्द्वानी स्थित वॉकवे मॉल के सिनेमा हॉल में फिल्म 'गोदान' का अवलोकन किया। विद्यालय प्रबंधक श्याम अग्रवाल गोदान, गो-सेवा व समाज में गाय के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में सनातन मूल्यों के साथ-साथ गौ-सेवा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...