मथुरा, सितम्बर 10 -- सिद्ध संत नींव करौरी महाराज के जीवन चरित्र पर बनी फिल्म हनुमान अंश की बंपर सफलता पर बुधवार को रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा संतों की मौजूदगी में फिल्म की निर्माता को रामायनी सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रोडक्शन टीम और कलाकारों का भी अभिनंदन किया। छटीकरा स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में सुपर हिट आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर का नागरिक अभिनन्दन करते हुए रामायनी सम्मान से नवाजा गया। रामायण रिसर्च काउंसिल के अध्यक्ष देवव्रत शर्मा के साथ नगर के प्रमुख संतों ने अनुप्रिया नागर को भगवान श्री राम की प्रतिमा स्मृति स्वरूप प्रदान की। संतों के सान्निध्य में सम्मान से अभिभूत युवा निर्माता अनुप्रिया नागर ने कहा कि वह हनुमान जी की भक्त है और बाबा नींव करौरी महाराज ने उन्हें भक्ति के प्रचार की फिल्...